अनीता भारद्वाज और सुदेश शर्मा हुई राजरानी सैनी के साथ ddnewsportal.com

अनीता भारद्वाज और सुदेश शर्मा हुई राजरानी सैनी के साथ ddnewsportal.com

अनीता भारद्वाज और सुदेश शर्मा हुई राजरानी सैनी के साथ 

दोनो संभावित उम्मीदवारों ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी को दिया समर्थन

पांवटा साहिब नगर परिषद के वार्ड नंबर तीन से भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजरानी सैनी के साथ कारवां जुड़ता जा रहा है। अब चुनाव लड़ने की दो दावेदार महिलाओं ने भी राजरानी सैनी को अपना समर्थन दे दिया है। जिससे वार्ड मे उनकी पैंठ बन रही है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को नामांकन भरने के बाद राजरानी सैनी ने वार्ड मे प्रचार किया। इस दौरान वार्ड की दो महिलाओं अनिता भारद्वाज और सुदेश शर्मा ने भी राजरानी सैनी को परिवार सहित अपना समर्थन दे दिया। इसमे अहम बात यह है कि यह दोनो महिलाएं चुनाव लड़ने की दावेदारी कर रही थी लेकिन इन्होंने राजरानी के समर्थन मे अपनी दावेदारी वापिस ले ली और उनका साथ देने का निर्णय लिया। इस मौके पर प्रत्याशी राजरानी सैनी ने दोनो का आभार प्रकट किया और भरोसा

दिया कि वह भी भविष्य मे उनके समर्थन मे रहेगी। राजरानी सैनी ने कहा कि घर घर प्रचार के दौरान उन्हे लोगों का बड़ा समर्थन मिल रहा है। जिसके लिए वह सभी की आभारी है।